मेरठ, जून 15 -- समाज सेविका एवं उम्मीद ट्रस्ट अध्यक्ष शाहीन परवेज एडवोकेट ने कहा कि बेटी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। अदिति सबकी बेटी है। राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, दल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन बेटियों के सम्मान पर कभी मतभेद नहीं होना चाहिए। जारी बयान में कहा कि किसी भी बेटी के बारे में झूठी, भ्रामक, अपमानजनक या अनर्गल बातें फैलाना न केवल एक परिवार का अपमान है, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं पर भी आघात है। सोशल मीडिया या किसी भी मंच पर बेटियों के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और झूठा प्रचार करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बेटी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान : शाहीन परवेज यह भी पढ़ें- अदिति बिटिया वही झेल रहीं जो मैंने झेला; पुराना वाकया याद दिला अखिलेश पर बरसीं सपा की पूर्व प्रवक...