बक्सर, मई 2 -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के कोईरपुरवा मुहल्ले में बेटी का वैवाहिक जीवन ठीक करने गए पिता व भाई की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए आवेदन में नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज निवासी मो. शहबाज खान ने कहा है कि उनकी बहन सानिया परवीन की शादी वर्ष 2024 में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेवा गांव निवासी मो. युनुस खान के पुत्र इंतजार खान से हुई थी। इस दौरान अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दिया गया था। लेकिन, शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग और अधिक उपहार की मांग करते थे। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर दर्ज इसे लेकर कई बार बहन को प्रताड़ित किया गया। इस दौरान उसे बेघर कर दिया गया था। लेकिन, कई बार पंचायती के बाद मामला सुलह हो जाता था। इस बार भी बहन को घर से बाहर ...