गढ़वा, फरवरी 26 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कूपा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा विगत चार माह से 11 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक उनकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया। मामले में अजय ने बताया कि बेटी का आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म पर प्रमाण पत्र बनवाना है। कागजात देखने के बावजूद संबंधित कर्मी प्रमाण पत्र बनाने से दौड़ा रहे हैं। संतोष जनक कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मी की ओर से एक हजार रुपये की मांग की गई। नहीं देने पर उन्हें दौड़ाया जा रहा है। मामले में पूर्व प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि प्रखंड कर्मियों का मनमानी नहीं चलेगा। मामला की गंभीरता को देखते हुए उन्होने तत्काल संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.