लखनऊ, मार्च 22 -- काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए पैसों की जुगाड़ करने के लिए एक गिरोह ने काकोरी में महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर मोबाइल, नकदी और बाइक लूट ली। पुलिस ने प्रदेश सरकार की यक्ष एप की मदद से मुख्य आरोपी सहित एक अन्य साथी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यक्ष एप के जरिये आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जिले की पहली घटना है। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि काकोरी के दुर्गागंज निवासी अजय राजपूत (22) की बेटी का पहला जन्मदिन कुछ दिन बाद है। जन्मदिन के लिए पैसों की कमी को पूरा करने के इरादे से अजय ने कस्बे के हाता हजरत साहब वार्ड निवासी दिपांशु उर्फ लकी राजपूत (19) तथा रंजीत और आयुष नामक दो अन्य साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.