बरेली, मार्च 14 -- चनेहटी की प्रकाश कॉलोनी निवासी हरपाल साहू की बेटी का पर्स छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। वहीं, उनकी पत्नी झटका लगने से नीचे गिरकर घायल हो गईं। इस मामले में थाना कैंट में तहरीर दी गई है। हरपाल साहू ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से अपनी पत्नी और बेटी के साथ लाल फाटक स्थित बारातघर में शादी में शामिल होने जा रहे थे। दूरदर्शन केंद्र के पास पीछे से बाइक पर आए दो उचक्कों ने उनकी बेटी का पर्स छीन लिया और पत्नी का हार खींचने का प्रयास किया। इसके चलते उनकी पत्नी बाइक से गिरकर घायल भी हो गईं। मगर शोर मचाने पर उचक्के फरार हो गए। बेटी के पर्स में करीब पांच सौ रुपये थे। इस मामले में उन्होंने थाना कैंट में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उचक्कों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...