बेटी का चरित्र नहीं था पसंद, बाप ने गला दबाकर हत्या के बाद शव को नदी में गाड़ दिया; नवादा में ऑनर किलिंग
नवादा, मई 25 -- नवादा में ऑनर किलिंग काा मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को नदी में गाड़ने का आरोप लगा है। पकरीबरावां प्रखंड के धमौल स्थित धरहरा गांव की इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी नंदिनी कुमारी के चरित्र से नाखुश था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए पिता ने बेटी के शव को बोरे में भरकर नदी में गाड़ दिया। पुलिस की सख्ती के बाद पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले बेटी की शादी हुई थी। कहा जा रहा है कि महिला के पति ने उसे छोड़ दिया था। पिता को अपनी बेटी का चरित्र पसंद नहीं था और उसने कई बार उसे समझाया भी था। आखिरकार पिता ने बेटी की गलाा दबाकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि 30 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.