सीवान, मार्च 12 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन टोला धोबही में बुधवार की दोपहर बिजली का करंट लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों आपस में ससुर और दामाद थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी रामजन्म बिंद के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार बिंद तथा सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के कुमना साधपुर गांव निवासी योद्धा बिंद के पुत्र चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रिका प्रसाद अपनी बेटी के घर निर्माण कार्य में मदद करने के लिए आए हुए थे। ससुर और दामाद दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की दोपहर वे घर बनाने के लिए लोहे का रॉड काटकर टाई बीम तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान रॉड को सीधा करते समय वह ऊपर उठ गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.