शिमला, दिसम्बर 4 -- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब तीन महीने पहले अपनी बेटी का कॉलेज एडमिशन कराने के लिए लंदन गए थे, और इस यात्रा पर हुए खर्च को लेकर वह तब से ही विपक्ष के निशाने पर थे। हालांकि अब उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया है कि उनकी बेटी के कॉलेज में एडमिशन के लिए लंदन यात्रा का सारा खर्च उन्होंने ही उठाया था। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में इस बारे में जानकारी देते हुए सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि MLA के पास सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करने का विकल्प भी होता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जेब से खर्चा किया था और सभी भुगतान की जानकारी भी दी गई है। विधानसभा में दिए एक बयान में उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी के प्रवेश के लिए मेरी लंदन यात्रा निजी थी और पूरा खर्च मैंने ही उठाया था।' मुख्यमंत्री की इस यात्रा के बारे में भाजपा विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.