लोहरदगा, मई 13 -- कुड़ू , प्रतिनिधि।एनएच 39 कुडू-रांची रोड में कुडू नावाटोली के नजदीक बुधवार को एक वर्षीय बेटी का इलाज कराने बाइक से अस्पताल जा रहे दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे में उनकी एक वर्षीय मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। उसे खरोंच तक नहीं आई। बताया जाता है कि पंडरा गांव निवासी फिरोज पावरिया 25 वर्ष, पिता मोजिम पावरिया अपनी पत्नी मुस्कान पावरिया और एक वर्षीय बेटी को लेकर बाइक से इलाज कराने कुड़ू अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान नावाटोली चौक के समीप पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर कुछ दूर जाकर गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ...