उन्नाव, अप्रैल 7 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शौच जाने के बहाने प्रेमी के संग फरार हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 3 अप्रैल को अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लौट कर घर नहीं आई तो पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां सेवक गांव निवासी दीपक शुक्ला के साथ के चली गई है। वह अपने साथ लगभग 5 लाख रुपये के जेवर भी लेकर गई है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.