बिजनौर, मार्च 30 -- नूरपुर। मौहल्ला गांधीनगर निवासी महिला ने अपनी बेटी के रंजिशन अपहरण कर हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार शाम को मौहल्ला गांधीनगर निवासी शबनम पत्नी महबूब ने रिपोर्ट लिखाई है कि शनिवार की सुबह नौ बजे उसकी पुत्री एक स्कूल में पढ़ाने के लिए गयी थी लेकिन वापस घर नही आई। पीड़िता ने रिपार्ट में कहा है कि उसकी बेटी का मौहल्ले के ही सलमान पुत्र असगर अली से विवाद चल रहा है। वह फैसला न करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की कई बार धमकी दे चुका है। इस विषय मे थाने व पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है। पीड़िता ने रिपार्ट में आंशका व्यक्त की है कि सलमान ने अपने साथीयों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है और वह उसे जान से मार सकता है। इसलिये उस की बेटी की जान की हिफाजत की जाय तथा कानूनी कार्यवाही की जाय।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.