हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी।हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला अपनी 12 साल की बेटी की मदद से वारदात करती थी। उम्रदराज महिलाओं को ई-रिक्शा में निशाना बनाया जाता था। बेटी महिला यात्रियों के पैर में चिंगोटी काटती थी। दर्द होते ही यात्रियों के झुकने पर आरोपी मां कटर से गहने विशेष रूप से मंगलसूत्र साफ कर देती। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। वह छह महीने की गर्भवती भी है।कोतवाली हल्द्वानी में 23 मार्च को पुलिस ने दीपा खड़ायत नाम की महिला की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि नौ मार्च को वह कालाढूंगी रोड से ई-रिक्शा में अपने घर आरके टैंट हाउस कुसुमखेड़ा जा रही थी। इसी दौरान उसके गले से मंगलसूत्र गायब हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.