मथुरा, जनवरी 22 -- देश की बेटियां आत्मनिर्भर एवं शिक्षित होंगी तो देश का विकास होगा, इसी संकल्प के साथ केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। वहीं सहयोगी संस्थाएं भी इसमें भागीदारी कर रही हैं। उक्त विचार मंडल संयोजक सौरभ जैन ने आत्मनिर्भर बेटी कार्यक्रम के तहत कहे। नई दिल्ली की समाजसेवी संस्था हमारा समर्पण ट्रस्ट द्वारा कोसीकलां में काली मंदिर के सामने बेटियों को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में बेटियां सिलाई सीख रही हैं। 3 महीने के कोर्स के बाद 15 बेटियां आत्मनिर्भर हो जाएंगी। भारतीय जानता पार्टी के मण्डल संयोजक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रस्ट दिल्ली की डा. सोनिया रावत द्वारा संचालित हैं जिसमें कोसी की इकाई मनीषा जैन के निर्देशन में चल रही है व रागिनी जैन बेटियों को सिलाई का प्रशिक...