रायबरेली, मार्च 30 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली जिले की बेटी अनन्या त्रिवेदी ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। एक सामान्य परिवार से आने वाली अनन्या की यह सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सामान्य परिवार से असाधारण सफलताअनन्या शहर के आनंद नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी माँ रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने अनन्या का हर कदम पर साथ दिया। अनन्या अपनी सफलता का श्रेय खासतौर पर अपनी माँ के कठिन परिश्रम और त्याग को देती हैं।मामा के मार्गदर्शन ने भी दिया बलअनन्या ने बताया कि उनकी सफलत...