हाथरस, जून 17 -- हाथरस। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री/ प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अखिलेश यादव की बेटी पर की गई किसी भी टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बेटी, बेटी होती है और किसी को भी दूसरे की बेटी पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है, भले ही राजनीतिक मतभेद हों। प्रभारी मंत्री बेनीरानी मौर्य मंगलवारक को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और तमाम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश एक स...