वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सारंग चौराहा स्थित एक किराये के कमरे में बीते अप्रैल में 11 और 12 साल की बालिकाओं से देह व्यापार कराने के मामले में सारनाथ पुलिस ने मां समेत पांच और को जेल भेजा है। इस मामले में पूर्व में ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले के रमईपुर नेवादा (पट्टी) निवासी सुबरातन उर्फ नरगिस, उसके पति वाजिद उर्फ राहुल, ससुर लियाकत और सास साफरून को गिरफ्तार किया गया। सुपरातन पीड़ित बहनों की दूसरी बुआ है। साथ ही दूसरी बेटी से भी देह व्यापार कराने के मामले में उसकी मां पंचक्रोशी सब्जी मंडी निवासी सैदुलनिशा को भी जेल भेजा गया है। बता दें कि सैदुलनिशा की शादी शिवपुर के पंचक्रोशी निवासी युवक से हुई थी। उससे दो बेटियां हुईं। इ...