गंगापार, मार्च 15 -- मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की चार सगी बेटियों ने अपने पिता पर जबरन दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को बेटियां अपनी मां के साथ थाने पहुंचीं और मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िताओं के अनुसार उनका पिता बेंगलुरु में सुरक्षाकर्मी का काम करता है और साल में करीब दो महीने के लिए गांव आता है। गांव आने पर वह घर में मारपीट और जबरदस्ती करता है। बेटियों का आरोप है कि सबसे छोटी बहन को छोड़कर चार बहनों के साथ वह जबरन दुष्कर्म करता रहा है। परिवार में पांच बहनें और तीन भाई हैं। तीनों भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि बेटियां अपनी मां और दादा-दादी के साथ गांव में रहती हैं। बेटियों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी पिता दादा-दादी के साथ भी मारपीट करता है...