बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना गैड़ास बुजुर्ग की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को बाजार में बाइक रैली निकालकर बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी ताकत दिखाई। कहा कि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम तैयार हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने थाना परिसर से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां निर्भीक होकर अपनी पढ़ाई करें, उनकी सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की टीम पूरी तरह से तैयार है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में काम करने वाली महिलाएं भी निर्भीकता से कार्य करें, उनकी सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की टीम कार्य कर रही है। किसी भी विशेष परिस्थित में 1090, यूपी 112, 1098, 181, 1076 व 1930 पर कॉल करें। पुलिस तुरंत मदद करेगी। मिशन शक्ति टीम ने स्कूटी रैली निकालकर बेटियों व महिलाओं को घरे...