आरा, मार्च 8 -- -​जगदीशपुर बुनियादी केंद्र में इंटर जनरेशन बॉन्डिंग कार्यशाला का आयोजन -रंगोली, भाषण और खेलकूद के जरिए युवाओं ने बुजुर्गों को दिया सम्मान ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में नई और सकारात्मक तस्वीर उभर कर सामने आई। जगदीशपुर स्थित बुनियादी केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भोजपुर की ओर से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत अनूठी उन्मुखीकरण सह संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि नई पीढ़ी की बेटियों ने यह साबित कर दिया कि वे बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएसएस अंजना कुमारी, बुनियादी केंद्र की डीपीएम रीमा सिन्हा और वरिष्ठ नागरिक निर्मल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर...