बगहा, अप्रैल 16 -- राकेश द्विवेदी रामनगर, संवाद सूत्र।सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। नगर के राजहंस पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था कुमारी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल स्थान प्राप्त कर रामनगर का मान बढ़ाया है। आस्था ने बताया की वह अपनी बड़ी बहन की तरह डाक्टर बनना चाहती है। वही सौम्या कुमारी ने 91 प्रतिशत, श्रेया कुमारी व पीयूष कुमार ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रो को गुरुवार को सम्मानित करते हुए स्कूल की निदेशक सुनीता सिंह व प्रिंसिपल सोनू कुमार ने छात्रो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87 बच्चे सम्मिलित हुए थे । यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन सबों ने बेहतर प्रदर्शन किया ह...