सहारनपुर, अगस्त 17 -- देवबंद। तीन बहनों के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने अपने ही दो सगे भाईयों सहित पिता पर लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। युवती की व्यथा सुन हरकत में आई पुलिस ने पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देवबंद क्षेत्र के गांव निवासी युवती अपनी छोटी बहनों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंच अपने ही भाईयों और पिता पर रात को नशा देकर अद्र्धबेहोशी की हालत में उन सभी बहनों को गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों पर उनके साथ अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: छेड़खानी की शिकायत से नाराज होकर घर में घुसकर की मारपीट उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले करीब चार साल से उनके साथ इस तरह की गलत हरकतें उनके द्वा...