बेटियों ने लगाई दौड़, मिला पुरस्कार
बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम हरैया ने मंगलवार को महमूद हसन इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता कराई। दौड़ में शामिल बेटियों को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। बेटियों के साथ अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बेटियां ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरा बेटियों को कानून व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.