बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। हैंडबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक हिना खातून के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा नीलांशू, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका उपाध्याय व कंपोजिट विद्यालय रमनगरा की प्रियंका प्रजापति ने नेपाल से शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप ट्रेक के लिए अपने साहसिक अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन छात्राओं ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और जोश के साथ कदम बढ़ा दिए हैं। सीडीओ हिमांशु गुप्त ने बताया कि ट्रेक के दौरान सभी बालिकाओं ने अनुशासन, साहस व टीम भावना का शानदार परिचय दिया है। दुर्गम रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों ने भी बेटियों के इस हौसले की सराहना...