बागेश्वर, मार्च 9 -- बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के लोब निवासी 85 साल की बिसनुली देवी पत्नी स्व. श्याम लाल को उनकी बोटियों ने मुखाग्नि दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिसनुली देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। रविवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार की सुबह सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुख्यााग्नि उनकी बेटी गोविंदी लोबियाल तथा लीला देवी दी है। गोविंदी लोबियाल दमुवांढूंगा हल्द्वानी में कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनके निधन पर दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार टम्टा, विवेक लोवियाल, सूरज कुमार, चंद्रशेखर, संजय कुमार ने दुख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...