बेटियों ने जरूरतमंदों को बांटे अंगौछे
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- कायमगंज, संवाददाता।भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जहां लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं क्षेत्र की साहसी बेटियों ने समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, अंजू यादव, दिव्या शाक्य और शीतल ने मानवता का धर्म निभाते हुए सड़क किनारे मेहनत कर रहे जरूरतमंदों की सुध ली। बेटियों की इस टोली ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर फुटपाथ पर धूप में बैठे सब्जी विक्रेताओं, मोचियों, जूस व आइसक्रीम विक्रेताओं सहित ठेली-खोमचा लगाने वालों को अंगौछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राह से गुजर रहे दिव्यांगों को भी अंगौछा भेंट कर उन्हें गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। एक नजर :बेटियों ने जरूरतमंदों को बांटे अंगौछेफोटो 8परिचय साहसी बेटियों ने फुटपाथ पर बैठे जरूरतमंदों को बांटे अंगौछे
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.