नई दिल्ली, जून 7 -- बेटियों को अक्सर माता-पिता यह सीख देते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम भी सीख लेने चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन यही बात बेटों के लिए भी उतनी ही जरूरी है। आज के समय में घर और परिवार की जिम्मेदारियां सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं होतीं, बल्कि पति-पत्नी दोनों मिलकर उन्हें निभाते हैं। आज भी कई पेरेंट्स की सोच यही है कि बहू आएगी तो बेटे और घर के सभी कामों को संभाल लेगी। आजकल की लड़कियां पढ़ी-लिखी होती हैं, उनसे ऑफिस के साथ घर मैनेज नहीं हो पाता है और कई लड़कियों को खाना बनाना पसंद भी नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बेटों को भी घर के कुछ जरूरी काम जरूर सिखाएं। इससे भविष्य में उसे उन कामों के लिए पत्नी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ये भी सुनना नहीं पड़ेगा कि माता-पिता ने कुछ काम करवाया ...