गोरखपुर, अप्रैल 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रेड क्रॉस सोसाइटी ने लेडी प्रसन्न इंटर कॉलेज, बसडीला में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया और स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था। बालिका स्वच्छता कार्यक्रम विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी द्वारा महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, साफ-सफाई के सही तरीकों एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह संपूर्ण परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.