मुंगेर, जुलाई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर की ओर से मंगलवार को स्थानीय प्रेक्षा गृह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज , उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह और आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गुंजन मौली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- पिछले पांच दिनों के दौरान जन्मी 10 नवजात बेटियों को कन्या रत्न के रूप में सम्मानितयोजना नहीं, जनआंदोलन है बेटी बचाओ अभियान: ​ जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि, बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जन्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान केव...