बेटियों को सतर्क रहने की जरूरत : रहाटकर
मेरठ, जून 12 -- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के रहाटकर ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी से बड़ी संख्या में बेटियों के गायब होने के मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियों को सतर्क रहने की जरुरत है। उन्होंने लव जिहाद जैसी घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि कुछ लोग बेटियों को लेकर समाज विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश भर में महिलाओं से संबंधित सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मेरठ मंडल से हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक विशेष महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के रहाटकर ने की। उन्होंने आयोग में दर्ज मामलों में से मेरठ से संबंधित 35 मामलों की सुनवाई की। वहीं 30 अन्य मामलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.