बेवर (मैनपुरी), अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी दो बेटियों की शादी की रस्में पूरी कीं, उन्हें ससुराल के लिए विदा किया और फिर अपनी जिम्मेदारी पूरी मानकर सदा के लिए आंखें मूंद लीं। बेटियों की विदाई के महज डेढ़ घंटे के भीतर पिता की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।तबीयत बिगड़ी तो समय से पहले बुलाई बरात मोहल्ला कुचलिया निवासी सुरेंद्र चक (पुत्र भगवान दास) के परिवार में पांच बेटियां थीं। तीन बेटियों की शादी वे पहले ही कर चुके थे। शेष दो बेटियों, लच्छो और शिवानी उर्फ जग्गो की शादी क्रमशः आगरा और तिर्वा से तय हुई थी। वैसे तो दोनों की बरात आगामी 24 अप्रैल को आनी प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक सुरेंद्र चक की तबीयत काफी बिगड़ गई। अपनी गिरती सेहत को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.