बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई बना रहे हैं : प्रशांत
बदायूं, मई 28 -- बिल्सी। क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित आर्य वीर-वीरांगना दल शिविर में युवाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन दिल्ली से आए व्यायाम शिक्षक प्रशांत आर्य ने प्रतिभागियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार एवं विभिन्न प्रकार के योग आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कमांडो ट्रेनिंग के माध्यम से शारीरिक क्षमता, साहस और त्वरित निर्णय लेने की कला भी सिखाई गई। 28 मई की रात्रि 9 बजे आर्य वीर दल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आर्य वीर एवं वीरांगनाएं विभिन्न प्रकार के साहसिक एवं आत्मरक्षा संबंधी प्रदर्शन प्रस्तुत करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.