बेटियों को मिला सुरक्षा और आत्मविश्वास का मंत्र
संभल, जून 18 -- मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को जिलेभर में महिला पुलिसकर्मियों ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चौपाल आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। यह भी पढ़ें- बेटियों को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.