बेटियों को प्रेरित करने को बनाई नारी गौरव गैलरी
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ योजना में नारी गौरव गैलरी बनाई गई है। इसमें प्रतिमाएं लगाई गईं हैं। इस गैलरी का अनावरण शुक्रवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। यह गैलरी विकास भवन परिसर में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ योजना चला रही है। इसके साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि नारी गौरव गैलरी के अनावरण का मुख्य उद्देश्य बेटियो को उनके सुनहरे भविष्य की ओर प्रेरित करना है। प्रोवेशन विभाग की ओर से लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक, अशफाक अहमद, मुकीम अंसारी, अमित कुमार, सरबरी बेगम, बीनू चौहान, गौरव कुमार, संजीव कुमार, सूर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.