बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- बेटियों को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा पहुंची बिहारशरीफ, लोगों ने किया स्वागत बेटी बचाओ न्याय यात्रा में नुक्कड़ में लोगों को किया संबोधित गांधी मैदान से विधान सभा तक 10 को किया जाएगा न्याय मार्च लोगों से न्याय मार्च में शामिल होने की अपील फोटो : न्याय यात्रा : अस्पताल चौक पर गुरुवार को बेटी बचाओ न्याय यात्रा में लोगों को संबोधित करती ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मेडिकल परीक्षा नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर लोगों में उबाल है। आज देश बेटियों के लिए इंसाफ मांग रहा है। आज हमें अपनी ही बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। कुछ लोग जांच में लेट लतीफ कर साक्ष्यों को मिटाने का पर्याप्त मौका दे रहे हैं। लेकिन, हम उसे अंजाम तक पहुंचा ...