नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दहेज प्रथा सबसे खराब माने जाने वाली परंपरा है और आजकल कम ही लोग दहेज लेने या देने में विश्वास करते हैं। लेकिन फिर भी कई परिवार ऐसे हैं, जो शादी में बेटी को खूब दहेज देते हैं और सोचते हैं कि बिटिया जिंदगीभर ससुराल में खुश रहेगी और उसे कोई कमी न हो। इसके बाद भी बेटियों को ससुराल में प्रताड़ना झेलने पड़ती है और साथ ही मायके से और पैसा-सामान लाने का प्रेशर बनाया जाता है। ऐसे में लड़की की सिर्फ मानसिक ही नहीं शारीरिक स्थिति भी खराब हो जाती है। कुछ लड़कियां इसके बारे में अपने मायके में बता देती हैं, तो वही कुछ अकेले सब झेलती रहती हैं। गंभीर मामलों में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि कुछ महिलाएं आत्महत्या जैसा कदम तक उठा लेती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दहेज देकर माता-पिता वास्तव में अपनी बेटी को खुशहाल जिंदगी की गारंट...