बेटियों को कैंसर से बचाव को हुआ टीकाकरण
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- जिले में 'बेटी बचाओ, कैंसर भगाओ' का संदेश गूंजा। पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान के तहत जिला महिला चिकित्सालय से एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक योगेश वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ वाणी गुप्ता और सीएमएस डॉ आरके गुप्ता की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी हथियार है। अब जागरूकता ही सबसे बड़ी ढाल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय रहते टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बिना किसी झिझक के अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.