बागपत, मई 26 -- बड़ौत। नगर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में राष्ट्रीय आर्य वीर दल के तत्वाधान में आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया गया। आठ दिवसीय शिविर के पांचवें दिन वैदिक मंत्रोच्चार, राष्ट्र प्रार्थना उपरांत योग, आसन,सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कराटे और लाठी चलाने का अभ्यास कराया गया। प्रधान शिक्षिका सुमेधा आर्य, स्वाति आर्य, समीक्षा आर्य, रजनी आर्य, उर्मिला आर्य द्वारा बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- चरित्र निर्माण शिविर में लाठी-तलवार चलाना सिखाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...