आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टिमलपट्टी गांव में सोमवार की देर शाम को पत्नी ने अपनी बेटियों के साथ मिल कर पति को जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने आकर पति को किसी तरह से बचाया। पीड़ित ने इस मामले में अपनी पत्नी और बेटियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बेटी वेटर का काम करती है, उसने वेटर का काम करने से मना गया। जिससे लेकर विवाद हो गया। वह घर के पास खड़ा था। इस दौरान उसकी पत्नी तीन बेटियों के साथ आई, उसे घर के अंदर ले जाकर मारी पीटी शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.