रामपुर, जनवरी 24 -- रुस्तमनगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस और राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वंदना सभा के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने देश की प्रगति में बेटियों की भूमिका और लोकतंत्र में मतदान के महत्व की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, विज्ञान और पायलट जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी पुरुषों से आगे निकल रही हैं। छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने लक्ष्यों को ऊंचा रखें और समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...