सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पूरे देश में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। सोमवार को धौरीकुईयां गांव से जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि यह अभियान केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के भविष्य, शिक्षा और सम्मान की रक्षा का एक सशक्त संकल्प है। जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन 30 दिनों तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर जन-जन को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। इस अवसर पर मानव सेवा संस्थान के कार्यकारी निदेशक मयंक त्रिपाठी, संदीप मद्धेशिया, अरुण मद्धेशिया, अरविंद तिवारी, राजेश यादव, हेमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.