आगरा, फरवरी 18 -- भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा की ओर से इस वर्ष 24वां सामूहिक विवाह समारोह बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसमें बुधवार को छह कन्याओं ने पिया के नाम की मेहंदी लगायी। साथ ही महिला संगीत में ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाये और भजनों पर नाच-गाना किया। परिषद के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पोली भाई, सचिव प्रशांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने व्यवस्थाओं को देखा। केके चौहान, कैलाश चंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, नीरू गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, राधा गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...