गढ़वा, मार्च 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग ने सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। उसके अंतर्गत जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेटियों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सिविल सर्जन डॉ. जान एफ केनेडी ने बताया कि सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 9 से 14 मार्च तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लिंग अनुपात में लगातार कमी देखी जा रही है जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस गंभीर समस्या को समझने और इसके प्रति सजग होने की जरूरत है। बेटियों को बचाना और उन्हें समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। बेटियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.