कौशाम्बी, मार्च 14 -- महात्मा बुद्ध महाविद्यालय अजुहा में चल रहे शिविर के पांचवें दिन 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समाज में समान अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन मोहन सिंह ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज की सोच से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। समाज में लड़कियों के प्रति मौजूद संकीर्ण मानसिकता को बदलना बेहद जरूरी है। ईश्वर के बाद सृजन की शक्ति केवल महिलाओं के पास है और उनके बिना समाज की कल्पना भी संभव नहीं है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में अभियान के उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जि...