रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर से वर्चुअल संबोधन के साथ हुई। वहीं इसके बाद जिले में भी शनिवार को अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया। यह अभियान 31 मई तक संचालित किया जाएगा। जिले को राज्य स्तर से 17,380 टीके प्राप्त हुए हैं। कुल 16 सत्र स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। पहले दिन अंजली, सलोनी, राधा, राधिका, प्रिया, नैना, पूनम जोशी, गीता, प्रीति, माही सैनी, नीलम और अंशु सहित कई छात्राओं ने टीका लगवाया। छात्राओं ने कहा कि यह टीका भविष्य में गंभीर बीमारी से स...