प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष समिति, काशी प्रांत की प्रयागराज इकाई की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटियों की सुरक्षा, परिवार में संवाद और सामाजिक सतर्कता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता हितेश ने अभिभावकों और छात्राओं से कहा कि किसी भी रिश्ते या निर्णय से पहले पूरी जानकारी और सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने पहचान छिपाकर भावनात्मक संबंध बनाने और बाद में दबाव की स्थिति उत्पन्न होने जैसे मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने परिवारों से बेटियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और समय-समय पर उन्हें जागरूक करने का आह्वान किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.