पटना, जनवरी 31 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि राजधानी पटना में नीट छात्रा की हत्या मामले को लेकर सरकार गंभीर है। मामले की निष्पक्ष जांच हो और कोई दोषी बच नहीं पाये, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री की इस पहल से यह साफ हो गया है कि बेटियों की सुरक्षा एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। न्याय और कानून व्यवस्था पर किसी तरह का समझौता सरकार को स्वीकार्य नहीं है। दोषी चाहे कितना भी रसूख वाला क्यों न हो, वह सख्त सजा का भागीदार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.