कौशाम्बी, जनवरी 4 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को पुलिस की ओर से जिले भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन पर जोर दिया गया। थाना करारी, महेवाघाट, पिपरी, संदीपन घाट, सैनी, महिला थाना, चरवा, कौशाम्बी, सराय अकिल, कड़ाधाम, पश्चिम शरीरा, मोहब्बतपुर पइंसा आदि थानों की पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए। बाजारों, चौराहों, मेलों एवं मंदिर परिसरों में कार्यक्रम के दौरान बहू-बेटियों को साइबर अपराध से बचाव, नए आपराधिक कानून, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, गुड टच-बैड टच, आत्म-सुरक्षा तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने शोहदों की चेकिंग की तथा मिशन शक्ति केंद्रों में समस्याओं का समाधान किया गया। बेटियों को उनके उपयोगी हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.