बेटियों की शिक्षा से ही समाज का भविष्य होगा मजबूत : बबलू मंडल
खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बेटियों की शिक्षा केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने का कार्य करती है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। यह बातें बुधवार को सदर विधायक बबलु कुमार मंडल ने माड़र स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, छात्राओं के बेहतर भविष्य, विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें। वर्तमान समय में शिक्षा ही वह सबसे मजबूत साधन है, जो बच्चों के जीवन को नई दिशा देता है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.