बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा को लेकर हुआ नुक्कड़ नाटक
जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर भी जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। ई-रिक्शा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। करपी बाजार, किंजर बाजार और अतौला बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और बेटियों की शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक तरीके से बेटियों को समान अवसर देने और उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने आम लोगों से बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से भागीदारी निभाने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.