औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, जम्होर के परिसर में गुरुवार को गांधी सेवा संस्थान द्वारा बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से पाओगे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला सरपंच संघ अध्यक्ष और संस्थान अध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह ने किया। अध्यक्षता उपसरपंच सतीश कुमार वर्मा ने की और स्वागत संबोधन रेडक्रॉस के अजीत कुमार सिंह ने किया। डॉ श्वेता सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नवीनगर विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ आयूषी शामिल हुई। इस मौके पर 251 जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए और निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 400 लोगों की बीपी, शुगर आदि जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त दवा दी गई। विधायक ने कहा कि बेटियां साक्षात लक्ष्मी हैं और उनके सम्मान से ही समाज आगे बढ़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.